शांति भंग में 6 अभियुक्तों का चालान
शांति भंग में 6 अभियुक्तों का चालान
नाथनगर/संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी मोलनापुर क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर आमादा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अमरदीप पुत्र स्व० जगदीश तथा रामानन्द जायसवाल पुत्र त्रिवेणी, निवासीगण ग्राम मोलनापुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार कर धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के अंतर्गत चालान कर न्यायालय प्रेषित किया गया। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहीजोत में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए ईश्वरचन्द यादव पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद उम्र 47 वर्ष, शिव सागर यादव पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद उम्र 42 वर्ष, लालजी यादव पुत्र स्व० राजाराम उम्र 55 वर्ष तथा सोनू पुत्र शम्भूनाथ उम्र 32 वर्ष, निवासीगण ग्राम भैंसहीजोत थाना महुली के विरुद्ध धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के अंतर्गत चालान कर न्यायालय प्रेषित किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
