लिवर कैंसर से जूझ रहे पिता के इलाज के लिए बेटियों ने लगाई मदद की गुहार, 20 लाख रुपये की जरूरत

Oct 3, 2026 - 19:09
लिवर कैंसर से जूझ रहे पिता के इलाज के लिए बेटियों ने लगाई मदद की गुहार, 20 लाख रुपये की जरूरत

लिवर कैंसर से जूझ रहे पिता के इलाज के लिए बेटियों ने लगाई मदद की गुहार, 20 लाख रुपये की जरूरत
-इलाज के लिए करीब 20 लाख रुपये की जरूरत, परिवार ने समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से लगाई मदद की गुहार
संतकबीरनगर। विकास खंड नाथनगर क्षेत्र के पड़रहा गांव निवासी उदय राज यादव पिछले करीब पांच वर्षों से गंभीर बीमारी के चलते बिस्तर पर हैं। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें लिवर कैंसर से पीड़ित बताया है। परिवार के अनुसार चिकित्सकों ने इलाज में करीब 20 लाख रुपये खर्च आने की बात कही है। इतनी बड़ी रकम जुटा पाना परिवार के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। उदय राज यादव अपने परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। बेटियों को डॉक्टर बनाने का सपना लेकर उन्होंने दोनों को राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भेजा था। परिवार को उम्मीद थी कि बेटियां पढ़-लिखकर डॉक्टर बनेंगी और परिवार का नाम रोशन करेंगी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से बीमारी ने परिवार की पूरी आर्थिक स्थिति बदल दी। उदय राज यादव के लंबे समय से बीमार रहने के कारण घर की आमदनी का मुख्य स्रोत बंद हो गया। इलाज में लगातार खर्च होने और आर्थिक संकट बढ़ने के कारण बेटियों की कोटा में पढ़ाई भी प्रभावित हो गई। आखिरकार दोनों बेटियों को पढ़ाई बीच में छोड़कर घर लौटना पड़ा।

घर वापस लौटी बेटियों ने अपने पिता की हालत देखकर भावुक होकर आम लोगों से मदद की अपील की है। बेटियों का कहना है कि उनके पिता ही परिवार का एकमात्र सहारा हैं। बीमारी के कारण वह बिस्तर से उठ नहीं पा रहे हैं और इलाज के लिए परिवार के पास पर्याप्त धनराशि नहीं है। बीमारी के कारण परिवार आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते इलाज के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था हो जाए तो उदय राज यादव का बेहतर उपचार कराया जा सकता है। पीड़ित परिवार ने समाजसेवियों, सक्षम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन से आर्थिक सहयोग की मार्मिक अपील की है। परिवार का कहना है कि छोटी-छोटी मदद भी उनके लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है। परिजनों ने लोगों से आगे आकर सहयोग करने और परिवार के मुखिया के इलाज में मदद करने की गुहार लगाई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952