रिजर्व पुलिस लाइन्स में नवनिर्मित जिम का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

Jul 6, 2026 - 17:27
रिजर्व पुलिस लाइन्स में नवनिर्मित जिम का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

रिजर्व पुलिस लाइन्स में नवनिर्मित जिम का फीता काटकर किया गया उद्घाटन
संतकबीरनगर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत रिजर्व पुलिस लाइन्स संतकबीरनगर में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरान्त ने जिम में स्थापित की गई विभिन्न आधुनिक कसरत मशीनों एवं उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण कर कहा कि पुलिस विभाग की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। ऐसे में मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। यह नवनिर्मित जिम पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम करने, अपनी फिटनेस को सुधारने और तनावमुक्त रहने में बेहद मददगार साबित होगी। उनके द्वारा संबंधित को जिम के नियमित रख-रखाव और साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, प्रभारी यातायात परमहंस सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952