युवती को भगाने के आरोप में बाल अपचारी गिरफ्तार
युवती को भगाने के आरोप में बाल अपचारी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। धनघटा पुलिस ने बताया कि पीड़ित की मॉ ने बीते 17 जुलाई 2026 को थाना धनघटा पर बाल अपचारी के विरुद्ध पीड़ित की नाबालिक पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिनारायण सिंह, रि0का0 हिमांशु सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

