यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन ने कर्मचारियों के साथ की बैठक

Jul 23, 2026 - 19:59
यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन ने कर्मचारियों के साथ की बैठक

यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन ने कर्मचारियों के साथ की बैठक
- अपनी जिम्मेदारी का सभी लोग करे निर्वहन- अधिशासी अधिकारी 
- कावड़ यात्रा के श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की न हो असुविधा- चेयरमैन
बखिरा/संतकबीरनगर। नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा में आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अधिशासी अधिकारी सीमा राय एवं नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद आमिर की अध्यक्षता में कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, मार्गों की मरम्मत, जल निकासी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने सभी कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। अधिशाषी अधिकारी सीमा राय ने कहा कि व्यवस्था में खलल डालने वालो पर प्रशासन अपनी नजर रखेगा और जो भी इसके दायरे में आयेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करायी जायेगी। उन्होने कहा कि किसी भी धर्म के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जायेगा। वहीं चेयरमैन मोहम्मद आमिर ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पंचायत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस बैठक में सभासद वैभव सिंह ,राजेश गुप्ता,पप्पू पाठक, लिपिक सुमित रावत,अमित मिश्रा ,हरिओम पाठक,शुभम सिंह एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं सफाई नायक मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952