मोबाइल शाप खुलने से लोगो को मिलेगी बेहतर सुविधा- आनन्द शंकर पाठक
मोबाइल शाप खुलने से लोगो को मिलेगी बेहतर सुविधा- आनन्द शंकर पाठक
संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर में बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द शंकर पाठक नें एक मोबाइल शाप का फीता काटकर उद्घाटन किया। उदघाटन कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि निगम मोबाइल शाप खुलने से क्षेत्रीय लोगो को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होने कहा कि मोबाइल शाप के चेयरमैन संजय निगम नें जिस तरह से मेरा ऐतिहासिक स्वागत किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। श्री पाठक ने कहा कि इस आधुनिक युग में छात्र छात्राओं से लेकर प्रत्येक व्यक्ति के पास मोबाइल होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने कहा कि उक्त मोबाइल शाप पर तमाम अच्छी कम्पनियों के मोबाइल उचित रेट पर मिलेंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्ता, अजय निगम, बिनय, संजय, रंजीत कन्नौजिया, चन्दन पाण्डेय, जुनेद खान, इबरार अंसारी, नवशाद अहमद, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
