महुली पुलिस नें चोरी करने वाले अभियुक्तो को किया गिरफ्तार 

Jan 24, 2026 - 16:28
महुली पुलिस नें चोरी करने वाले अभियुक्तो को किया गिरफ्तार 

महुली पुलिस नें चोरी करने वाले अभियुक्तो को किया गिरफ्तार 

संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में चोरी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण के लिए थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 31/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित 4 अभियुक्त संदीप यादव पुत्र राजहंश यादव साकिन नीबाहोरिल थाना महुली, नाबालिग अभियुक्त को 1 मोटरसाइकिल यूपी 58 वाई 1073 व 3700 रु0 नकद के साथ नाथनगर पशु अस्पताल के पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चमन चैरसिया के अलीनगर स्थित मुर्गी फार्म से अन्य 2 अभियुक्तों चमन चैरसिया पुत्र मनीष चैरसिया साकिन अलीनगर थाना महुली, राधेश्याम पुत्र चैथी प्रसाद साकिन अलीनगर थाना महुली को उनकी निशानदेही पर 1 अदद चोरी के टुल्लू पंप व 7370 रु0 नकद के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),317(4)/317(5)/112 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए न्यायालय रवाना किया।

-चोरी की 1 मोटर बिजली, घटना मे प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल व 11 हजार नकद बरामद 

 घटना बीते 23 जनवरी 2026 को वादी रामचन्द्र यादव पुत्र बृजलाल निवासी सड़हरा थाना महुली द्वारा थाना महुली पर उनके खेत से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 31/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया था। गिरफ्तार अभियुक्तो नें बताया कि बरामद शुदा बिजली के मोटर को संदीप व नाबालिग द्वारा ग्राम सडहरा से बीते 23 दिसम्बर 2025 की रात्रि में चोरी किया था तथा बेचने के लिए चमन चैरसिया के फार्म पर लाकर रखा था। शनिवार को पुलिस नें उक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल रवाना किया। इस दौरान उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, दीवान पंकज यादव, सिपाही विजय गौतम, अजीत गुप्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952