महुली पुलिस नें आग में बचाव एवं अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण
महुली पुलिस नें आग में बचाव एवं अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण
संतकबीरनगर। फायर सर्विस अधिकारी एवं थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों को घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव एवं अग्नि सुरक्षा के उपायों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान फायर सर्विस अधिकारी अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में फायर सर्विस कर्मियों द्वारा पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक डेमो के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से किए जाने वाले प्राथमिक बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में व्यक्ति की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने तथा फायर सर्विस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सुरक्षित एवं सूझबूझ के साथ आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिए जाने के उपरांत विद्यालयों, बाजारों एवं ग्रामों में जन-जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग एवं अग्नि सुरक्षा के उपायों के संबंध में जागरूक किया जाएगा। आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, स्वयं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और तत्काल फायर सर्विस को सूचना दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

