महुली पुलिस ने रन फार यूनिट कार्यक्रम किया आयोजित

Oct 31, 2025 - 19:24
महुली पुलिस ने रन फार यूनिट कार्यक्रम किया आयोजित

महुली पुलिस ने रन फार यूनिट कार्यक्रम किया आयोजित


संतकबीरनगर। महुली थानाध्यक्ष रजनीश कुमार राय के नेतृत्व में थाने के सभी पुलिस कर्मियों नें शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की एक सौ पचासवीं जयन्ती के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समाज में एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से रन फार यूनिटी 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष रजनीश कुमार राय के नेतृत्व में टीम नें महुली कस्वा होते हुए नगर पंचायत हरिहरपुर होते हुए वापस महुली थाने आये। इस प्रकार 16 सौ मीटर पदयात्रा कर थाने पर पहुंचे। इसके साथ ही मौजूद लोगों को साइबर अपराध की सुरक्षा के लिए जागरुक किया गया। जिससे लोगों को ठगी के सिकार से बचाया जा सके। इस अवसर पर उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह, रामपाल तिवारी, नागेन्द्र पाण्डेय, दीवान तवरेज खान, अनुज राय, अभिषेक सिंह, सुरेश सिंह इत्यादि समेत सभी पुलिसकर्मियों ने रन फार यूनिटी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952