मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.37 लाख रुपये लेने का आरोप
-नौ लोगों को विदेश भेजने और वीजा की अवधि को लेकर उठाए सवाल, जांच कर कार्रवाई की मांग
मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.37 लाख रुपये लेने का आरोप
-नौ लोगों को विदेश भेजने और वीजा की अवधि को लेकर उठाए सवाल, जांच कर कार्रवाई की मांग
संतकबीरनगर। मलेशिया में रोजगार दिलाने के सिलसिले में रुपये के लेनदेन और वीजा संबंधी अनियमितताओं को लेकर शिकायत सामने आई है। धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार निवासी मोहम्मद फैजान, मोहम्मद आमिर और साबिर ने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, मलेशिया में रोजगार दिलाने के लिए एसी टेस्ट एवं ट्रेनिंग कंपनी के माध्यम से व्यवस्था किए जाने की बात कही गई थी। रुपये लेने और पासपोर्ट प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में अलग-अलग तिथियों पर हुए लेनदेन का विवरण देते हुए कुल 1.37 लाख रुपये का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा नकदी और अन्य मदों में भी भुगतान किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनके पास लेनदेन और फोन नंबरों से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध हैं। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि नौ लोगों को 23 जून 2026 को मलेशिया भेजा गया था। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, वहां पहुंचने के बाद वीजा की वैधता 18 दिन होने की जानकारी मिली। उन्होंने दावा किया कि तीन दिन जेल में रहने के बाद संबंधित लोगों को छोड़ दिया गया और 26 जून को भारत लौटना पड़ा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि भारत लौटने के बाद दोबारा मलेशिया भेजने के संबंध में बातचीत हुई। शिकायतकर्ताओं ने इसके लिए प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये मांगे जाने और पहले दी गई रकम वापस मांगने पर धमकी मिलने का आरोप लगाया है। आवेदन में साबिर हुसैन की ओर से 10 हजार रुपये दिए जाने का भी उल्लेख है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
