मगहर मेंहदावल बाईपास पर साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मगहर मेंहदावल बाईपास पर साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। “राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह” के अंतर्गत थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत कबीरचैरा मगहर व मेंहदावल बाईपास पर साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चैबे नें कबीर चैरा मगहर व मेंहदावल बाईपास पर मौजूद लोगों को बताया कि अज्ञात लिंक, कॉल, ईमेल, लॉटरी या क्यूआर कोड स्कैन करने जैसे धोखाधड़ी के प्रयासों से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें अथवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपने बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया पर संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है साथ ही महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनके समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक किया। मेहदावल वाइपास पर बैनर व स्टाल लगाकर लोगो को पैम्पलेट बांटकर तथा बसो मे यात्रियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान प्रभारी चैकी मगहर मनीष जायसवाल उप निरीक्षक रमेश यादव, सिपाही रामप्रवेश मद्धेशिया, धीरेन्द्र कुमार साइबर क्राइम थाना सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
