मंदिर का चोरी हुआ घंटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मंदिर का चोरी हुआ घंटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने मंदिर से चोरी हुए घंटे को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का घंटा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 80/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त हरिकेश पुत्र दुर्गविजय, निवासी बड़हरी कन्हई बड़हरा थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज हाल पता ग्राम पाखापार थाना धर्मसिंहवा, संतकबीरनगर को जमुअरिया खंडंजा मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मंदिर से चोरी किया गया एक घंटा बरामद हुआ। बताया जाता है कि 7 मार्च को बीमापार वार्ड नंबर 5 निवासी दीपक निषाद ने मेंहदावल थाने में तहरीर देकर बताया था कि विसौवा रोड पर घलनिया पुल और मनोरथपुर गांव के बीच स्थित निरहु बाबा मंदिर में उनके जन्मदिन पर लगवाया गया करीब 21 किलोग्राम का घंटा 6 मार्च की रात चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गया घंटा भी बरामद कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
