भैंस चराने को लेकर विवाद, मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज
भैंस चराने को लेकर विवाद, मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलमा निवासी आशुतोष राय पुत्र चंद्रशेखर राय ने धनघटा थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 जुलाई को शाम करीब 4ः30 बजे उनका नौकर सुनील भैंस चरा रहा था। इसी दौरान बनकटा, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र रामसमुझ, बलेंद्र पुत्र महादेव उर्फ गफ्फा तथा अमन यादव पुत्र पूरन यादव कथित रूप से वहां पहुंचे और उनके नौकर को गाली-गलौज करने लगे। आशुतोष राय के अनुसार, जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और गाली देने का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर तीनों आरोपी नाराज हो गए और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप यह भी है कि बलेंद्र ने ललकारते हुए कहा, साले को मारकर फेंक दो। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने की आहट से आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायती पत्र के आधार पर धनघटा पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

