बेलहरकला पुलिस नें नाबालिग लड़की को भगाने वाले युवक को किया गिफ्तार
बेलहरकला पुलिस नें नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बेलहरकला पुलिस नें मु0अ0सं0 51/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना बेलहरकला के मामले में वांछित अभियुक्त विजय पाल उर्फ गोलू पुत्र रामबृक्ष निवासी छगुलिया बगुलिया थाना दुधारा को नन्दौर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता नें बीते 7 मार्च 2026 को थाना बेलहरकला पर वादिनी की पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बेलहरकला पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर शनिवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल रवाना कर दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, दीवान विजय कुमार सिंह, भवानी शंकर राय मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
