बिना मान्यता धड़ल्ले से चल रहा एडीबी इनविटेशन ऐकेडमी, नोटिस के बाद भी नहीं थम रही मनमानी

Apr 28, 2026 - 18:12
बिना मान्यता धड़ल्ले से चल रहा एडीबी इनविटेशन ऐकेडमी, नोटिस के बाद भी नहीं थम रही मनमानी

बिना मान्यता धड़ल्ले से चल रहा एडीबी इनविटेशन ऐकेडमी, नोटिस के बाद भी नहीं थम रही मनमानी


धनघटा/संतकबीरनगर। विकासखंड नाथनगर के पुतसर गांव में स्थित एडीबी इनविटेशन ऐकेडमी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि विद्यालय बिना मान्यता के ही संचालित किया जा रहा है, जिससे न केवल शासन के नियमों की अनदेखी हो रही है बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय प्रबंधन द्वारा लंबे समय से कक्षाएं चलाई जा रही हैं, जबकि संस्थान को अभी तक मान्यता प्राप्त नहीं है। इस गंभीर मामले को लेकर ग्रामीणों ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शासन से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से विद्यालय प्रबंधन को दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद विद्यालय संचालक पर कोई खास असर नहीं पड़ा और पहले की तरह ही कक्षाओं का संचालन जारी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि बिना मान्यता के कोई भी विद्यालय संचालित नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद एडीबी इनविटेशन एकेडमी का संचालन नियमों के विपरीत किया जा रहा है। ऐसे में यहां पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है। अभिभावकों में भी इस बात को लेकर चिंता बनी हुई है कि कहीं उनके बच्चों की पढ़ाई और प्रमाणपत्र भविष्य में मान्य न हों। इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय को दो बार नोटिस भेजा जा चुका है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भी पत्राचार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब एक बार और नोटिस जारी किया जाएगा। यदि इसके बाद भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया तो जुर्माना लगाने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी संस्था नियमों के खिलाफ कार्य कर रही है, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों का दाखिला केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं, ताकि उनके भविष्य के साथ किसी प्रकार का जोखिम न हो। इस पूरे मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन अगला कदम क्या उठाता है और क्या वाकई इस अवैध रूप से संचालित विद्यालय पर लगाम लग पाती है या नहीं। 

क्या बोले प्रबंधक


धनघटा/संतकबीरनगर। वही जब विद्यालय के प्रबंधक से बात हुई तो उन्होंने बताया की मनमानी लूट खसोट के खिलाफ सस्ती समान शिक्षा की मुहीम चलाने का मैं कार्य कर रहा हूं इसके लिए मेरे ऊपर हमला भी हुआ इस ऐकेडमी का स्थापना 6 अप्रैल 2026 को किया गया। लेकिन कुछ शिक्षा माफिया जो ठगी की दुकान चलाते हैं उन्हें यह रास नहीं आ रहा है 20 दिन में तीन बार एसडीआई मेरे विद्यालय पर आ चुके हैं 16 को नोटिस का जवाब जिलाधिकारी महोदय को दिया गया है। विद्यालय की मान्यता के लिए आवेदन भी हुआ है दूषित और डकैती मानसिकता के लोग नहीं चाहते हैं की सबको शिक्षा मिले मुझे परेशान किया जा रहा हूं क्योंकि री एडमिशन नकल और भारी भरकम फीस वसूलने वाले शिक्षा माफिया अपनी दुकान बंद देख फर्जी आईजीआरएस के माध्यम से मुझे परेशान कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952