बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार
बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। महुली पुलिस नें बृहस्पतिवार को युवती को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के आरोप में एक वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार किया है। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा के अनुसार पीड़ित नें बृहस्पतिवार को थाना महुली पर पीड़ित की बहन को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम के लिए थाना महुली पुलिस नें मु0अ0स0 384/2026, धारा 137(2)/64(2) बीएनएस थाना महुली के मामले में वांछित अभियुक्त मकसूद अली पुत्र महबूब अली निवासी ग्राम नटवा थाना महुली को अलीनगर पुल के पास गिरफ्तार किया। महुली पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए बृहस्पतिवार को उक्त अभियुक्त को न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र तिवारी, दीवान श्रीकांत यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

