बस व ट्रेलर की टक्कर में 16 लोग घायल

May 14, 2026 - 19:17
बस व ट्रेलर की टक्कर में 16 लोग घायल

बस व ट्रेलर की टक्कर में 16 लोग घायल
-चौकी प्रभारी मगहर अपने सहयोगियो के साथ मौके पर पहुंचकर किया बचाव कार्य


संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत रसूलाबाद के आगे नेशनल हाइवे स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास टैंकर व रोडवेज की बस से हुई आमने सामने की टक्कर में चालक यात्री सहित कुल 16 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने तत्काल लोगों की मदद से घायलों को तीन एम्बुलेंसों के सहारे इलाज के लिये संयुक्त जिलाचिकित्सालय खलीलाबाद भेज दिया। जबकि गाड़ियों को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया। चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि नेशनल हाइवे स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर व बस के बीच आमने सामने की टक्कर होगयी है। जिसमे कई यात्री घायल होने की सूचना मिली। तत्काल हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचगये। आगे बताया कि बस्ती से गोरखपुर की तरफ जारी टैंकर ट्रक हाइवे स्थित रसूलाबाद गांव के पास बने कट से दूसरी लेन पर चलते हुये पेट्रोल पंप पर डीजल तेल लेने के लिये जारही थी। तभी गोरखपुर से बस्ती की तरफ जारही यात्रियों से भरी बस से आमने सामने से जोड़दार टक्कर होगयी। जिससे ट्रक व बस चालक व यात्रियों जिनमे नईमा, ओसामा, पूर्णवासी, दिनेश चंद, सुनीता, चंदा, तारा, शिल्पी, रामजन्म आदि सहित कुल 16 लोग गम्भीररूप से घायल होगये हैं। तत्काल तीन एम्बुलेंसों के सहारे घायलों को इलाज हेतु संयुक्त जिलाचिकित्सालय भेज दिया गया है। आगे बताया कि  बस में सवार अन्य सवारी जिनको कोई चोट नहीं आई थी उन्हें रोडवेज की बसें रुकवा कर उनके गंतव्य स्थानों के लिए प्रस्थान कराया गया है। मौके पर चोटिल सभी व्यक्तियों की स्थिति ठीक है। यातायात व्यवस्था कायम है क्रेन बुलवाकर दोनों गाड़ियों को हटवा दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952