पुलिस लाइन निकट मार्ग दुर्घटना में पति पत्नी की मौत

बताते चले कि आगामी 21 नवम्बर को स्वर्गीय ओमकार गौड़ की पुत्री की शादी है। शादी की तैयारी में पति पत्नी बाजार करने के लिए गोला बाजार खलीलाबाद आये थे लेंकिन काल की गाल से कौन बच सकता है

Nov 13, 2025 - 18:11
Nov 13, 2025 - 18:43
पुलिस लाइन निकट मार्ग दुर्घटना में  पति पत्नी की मौत

बेटी की अरमानों पर फिरा पानी, बाजार करने गये मार्ग दुर्घटना में माता पिता की मौत
-ओमकार व कुशलावती के मरने से गाॅव में पसरा सन्नाटा


संतकबीरनगर। बेटी की शादी के लिए बाजार करने आये पति पत्नी की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम सा छा गया। लोग एक दूसरे से यही कहते नजर आये कि विधि के विधान को कोई टाल नही सकता। बेटी व पूरे परिवार के सारे अरमानो पर चन्द समय में ही पानी फिर गया।

वहीं बच्चों के सिर से माॅ और बाप का साया उठ गया। बताते चले कि आगामी 21 नवम्बर को स्वर्गीय ओमकार गौड़ की पुत्री की शादी है। शादी की तैयारी में पति पत्नी बाजार करने के लिए गोला बाजार खलीलाबाद आये थे लेंकिन काल की गाल से कौन बच सकता है ईश्वर नें चन्द समय में ही सारे अरमानों पर पानी फेरते हुए एक ही साथ पति पत्नी को बुला लिए। मिली जानकारी के अनुसार बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी निवासी ओमकार गौड़ पुत्र पारस नाथ अपनी पत्नी कुशलावती के साथ खलीलाबाद बाजार करने आये थे।

बाजार करके जब वह घर वापस जाने लगे जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के समय एक ट्रक नें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही ओमकार पुत्र पारस 56 वर्ष व कुशलावती पत्नी ओमकार 55 वर्ष दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम सा छा गया। अपनी बेटी का हाथ पीला करने की तैयारी में पति पत्नी जिलामुख्यालय पर बाजार करने गये थे लेकिन ईश्वर की क्या गति है कोई समझ नही सकता।

स्वर्गीय ओमकार अपनी पत्नी के साथ घर वापस जा रहे थे जैसे ही वह पुलिस लाइन के निकट पहुंचे मेंहदावल की तरफ से आ रही ट्रक यूपी 55 ई 6799 नें जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस नें मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा ट्रक व ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952