पुलिस नें नये कानून को लेकर चलायी जागरूकता अभियान
पुलिस नें नये कानून को लेकर चलायी जागरूकता अभियान
सांथा/संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र स्थित अजीजुल्लाह इंटर कॉलेज साडां, साथां और इंडियन पब्लिक स्कूल गोईठहा में गुरुवार को नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को नए आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी दी,
जिसमें प्रमुख धाराओं का उल्लेख किया गया। थाना बेलहर के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि नागरिकों के लिए नए कानूनों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ये नए कानून आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने और अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
अभियान के दौरान छात्रों ने नए कानूनों से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल भाषा में उत्तर दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने ऐसे जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में कानूनी समझ बढ़ेगी और अपराधों में कमी आएगी। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी अनिल कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। नए कानूनों और भारतीय दंड संहिता के उल्लेख को लोगों ने खूब सराहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
