पुलिस नें तीन झपटेमारी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
बेलहरकला पुलिस नें तीन झपटेमारी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। बेलहरकला पुलिस नें शुक्रवार को मु0अ0सं0 37/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस बनाम अभियुक्तगण अरुण पुत्र अशोक यादव निवासी बरई टोला वार्ड नं0 03 थाना कोतवाली खलीलाबाद मोहम्मद अफजल उर्फ दोने पुत्र मोहम्मद रईस निवासी पठान टोला वार्ड नं0 14 थाना कोतवाली खलीलाबाद, राज जायसवाल पुत्र स्व0 रमाकान्त जायसवाल निवासी मोतीनगर वार्ड नं0 22 थाना कोतवाली खलीलाबाद को जंगल बेलहर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। मालूम हो कि थाना बेलहरकला पर बीते 23 फरवरी 2026 को लिखित प्रार्थनापत्र दिया गया कि वादी की पुत्री घर के सामने स्थित गुटखे-सिगरेट की दुकान पर अचानक 3 व्यक्ति एक मोटर साइकिल से गुटखा लेने के लिए मोटर साइकिल से रुके 2 व्यक्ति मोटर साइकिल पर बैठे थे, 1 व्यक्ति प्रार्थी के पुत्री के पास गुटखा व सिगरेट लेने के बाद अचानक उस व्यक्ति द्वारा मेरे पुत्री के गले का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर भाग गये। प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया था। थाना बेलहरकला पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही कर उक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कन्नौजिया, उपनिरीक्षक मातिबर सिंह यादव, सिपाही मनीषचन्द, लक्ष्मीकान्त तिवारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
