पुरानी रंजिस को लेकर हत्या का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Jul 5, 2026 - 17:32
पुरानी रंजिस को लेकर हत्या का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पुरानी रंजिस को लेकर हत्या का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस नें हत्या के प्रयास वाले अभियुक्त का गिरफ्तार कर लिया है। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम नें अभियुक्त गोरखनाथ पुत्र हरिभजन साकिन औराडाड़ थाना धनघटा रविवार को सोनबरसा जनपद गोरखपुर के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बीते 30 मई को शेषनाथ कसौधन पुत्र हरिभजन कसौधन निवासी औराडाड़ थाना धनघटा द्वारा थाना धनघटा पर तहरीर दिया गया कि बीते 29 मई 2026 को जब प्रार्थी का भाई मारखण्डे दुकानों पर सामान देकर घर वापस आ रहे थे कि अभियुक्त उपरोक्त नें पुरानी पट्टीदारी की रंजिस को लेकर योजना बनाकर जान से मारने के नियत से रास्ते मे ग्राम बजरा व तिघरा के बीच अपने साथियों के साथ हाथ मे कुल्हाड़ी लोहे का राड़ व डण्डा लेकर बैठे थे। जैसे ही मेरा भाई मारखण्डे मोटर साइकिल से वहाँ पहुचे सभी लोगो ने घेर लिया और जान से मारने की नियत से लोहे के राड व कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिये, जिससे मारखण्डे के सिर में तथा पूरे शरीर मे काफी गंभीर चोटे आयी तथा मारखण्डे वही मौके पर ही गिर गये, मरा हुआ समझकर उपरोक्त लोग मौके से भाग गये। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952