पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दुधारा थाना क्षेत्र के कटया का मामला
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
-दुधारा थाना क्षेत्र के कटया का मामला
दुधारा थाना क्षेत्र के सुम्हा में पुरानी रंजिश को लेकर बारात जा रहे व्यक्ति को लगभग एक दर्जन व्यक्तियों द्वारा जातिसूचक गाली देते हुए मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने दुधारा पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना दुधारा के कटया निवासिनी उर्मिला देवी पत्नी आनंद ने दुधारा पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि 20 मई को गांव में शादी थी शाम सात बजे बारात जा रही थी मेरा लड़का उज्ज्वल भी बारात जा रहा था बारात ज्यों सुम्हा पहुंची कि पुरानी रंजिश को लेकर अजय गुप्ता, संदीप, विजय गुप्ता, गोली पुत्रगण पुन्नवासी, सजन लाल, सुनील पुत्र प्रहलाद, गणेश पुत्र हरिपाल, बेचन पुत्र रम्पत, जवाहिर पुत्र गज्जर राहुल पुत्र अज्ञात के मकान के सामने ग्राम भीखाडाढ़ ने मेरे पुत्र उज्जवल को जाति सूचक गाली देते हुए लात मूका, लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। जिससे मेरे लड़के को गंभीर चोटे आई हैं। इन्द्रेश पुत्र नन्दलाल, नौजादी पत्नी सोनम के बीच बचाव करने पर इन लोगों को भी मारपीट दिये। जिससे चोटे आई हैं। इन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दिये हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि मुअसं 213/26 धारा 191(2),115(2),352,351(3), 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2) (वीए) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
