पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का हर इंसान आत्मनिर्भर महसूस कर रहा है- नीतू सिंह 

Oct 8, 2025 - 22:33
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का हर इंसान आत्मनिर्भर महसूस कर रहा है- नीतू सिंह 

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का हर इंसान आत्मनिर्भर महसूस कर रहा है- नीतू सिंह 
-125 करोड़ देशवासियों की एकजुटता का परिणाम है भारत की मजबूती- विधायक
संतकबीरनगर। आत्मनिर्भर भारत का मतलब है वो भारत जो खुद पर विश्वास रखता है, अपने बल पर आगे बढ़ता है और दूसरों को भी आगे बढ़ने की ताकत देता है। यह किसी और पर निर्भर रहने की नहीं, बल्कि खुद को इतना सक्षम बनाने की सोच है कि हम दूसरों की मदद कर सकें। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीतू सिंह नें कहा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, देश को एक ऐसे मार्ग पर ले जा रही है जहाँ हर नागरिक-चाहे वो किसान हो, युवा हो या महिला अपने अंदर यह आत्मविश्वास महसूस करे कि मैं अपने देश की ताकत हूँ। कोविड के कठिन समय ने हमें यह सिखाया कि भारत जब ठान ले, तो किसी भी चुनौती से बड़ी कोई बाधा नहीं होती। हमने अपने दम पर वैक्सीन बनाई, जरूरतमंदों तक पहुँचाई, और पूरी दुनिया को सहयोग दिया। खलीलाबाद के भाजपा विधायक अंकुरराज तिवारी नें कहा कि यह केवल आत्मनिर्भर भारत की नीतियों का नहीं, बल्कि 125 करोड़ देशवासियों की एकजुटता का परिणाम था। आत्मनिर्भर भारत के पाँच मजबूत स्तंभ अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढाँचा, प्रणाली, जनशक्ति और मांग यही नए भारत की नींव हैं। आज देश में वोकल फॉर लोकल का जो अभियान चल रहा है, वह केवल आर्थिक नहीं, बल्कि स्वाभिमान का आंदोलन है। जब हम अपने गाँव की बनी चीजें खरीदते हैं, अपने क्षेत्र के उद्योगों को प्रोत्साहित करते हैं, तब हम केवल सामान नहीं खरीद रहे होते, बल्कि अपने देश का भविष्य मजबूत कर रहे होते हैं। संतकबीरनगर की धरती, जो संत परंपरा और मेहनतकश लोगों की भूमि है, आज आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहाँ की महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से घर-घर में रोजगार के अवसर बना रही हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952