नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 554/2025 धारा 87,137 (2), 64(2) बी0एन0एस0 व 5स्ध्6 पाक्सो एक्ट थाना धनघटा के मामले में वांछित अभियुक्त अमर सिंह पुत्र रामराज निवासी ग्राम चपरापूर्वी थाना धनघटा को मंगलवार को उमरिया चैराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध 24 अक्टूबर 2025 को थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक लालबिहारी निषाद, दीवान अशोक प्रसाद मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
