नाबालिग को भगाने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय नें मु0अ0स0 250/2025 धारा 137(2), 87, 39 बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना महुली के मामले में वांछित अभियुक्त रामकुमार पुत्र मेघनाथ निवासी चन्दहर थाना महुली को गिठनी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादी द्वारा थाना महुली पर वादी की नाबालिग पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वालो में दरोगा अनुज कुमार यादव, सिपाही विजय गौतम मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
