नदी में ईंट-पत्थर से बंधा मिला लावारिस शव, क्षेत्र में सनसनी

Jul 12, 2026 - 19:43
नदी में ईंट-पत्थर से बंधा मिला लावारिस शव, क्षेत्र में सनसनी

नदी में ईंट-पत्थर से बंधा मिला लावारिस शव, क्षेत्र में सनसनी
लोहरैया/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग गांव के सिवान स्थित नदी में रविवार को एक महिला की लावारिस शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव ईंट-पत्थरों से बंधा हुआ था, जिससे हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते हीटांडा पुलिस चौकी प्रभारी वीर बहादुर यादव एवं दीवान शरद राय समेत हमराही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर एवं सूचना देने धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन पहले भी क्षेत्र में एक युवक का शव मिला था। इसी कारण ग्रामीण दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर देख रहे हैं और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस ने दोनों मामलों के बीच किसी भी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शव की पहचान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952