दो पहिया तथा टेंपो वाहन चालकों को किया गया जागरूक
दो पहिया तथा टेंपो वाहन चालकों को किया गया जागरूक
संतकबीरनगर। यातायात जागरूकता माह अभियान के दौरान सोमवार को महुली तिराहे पर एकत्र टेंपो व दो पहिया वाहन चालकों के अलावा बड़े वाहन स्वामियों को यातायात नियम के प्रति जागरूक किया तथा उन्हें निर्धारित नियम के तहत वाहन चलाने को कहा गया। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियम का पालन करना जरूरी है जिसके तहत दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट के साथ दो सवारी ही रहना चाहिए टेंपो में तीन सवारी ही बैठा कर यात्रा करनी चाहिए ताकि दुर्घटना से बचा जा सके उन्होंने कहा कि यातायात नियम का पालन न करने वाले चालकों व वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उपस्थित चालकों ने नियम का पालन करने का थानाध्यक्ष को भरोसा दिलाया। इसके अलावा थाना अध्यक्ष ने शांति व्यवस्था के लिए कस्बे में पैदल मार्च किया तथा मिशन शक्ति के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को आत्मनिर्भर और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रजनीश राय के अलावा उप निरीक्षक रामपाल तिवारी हेड कांस्टेबल पुष्पा यादव तबरेज आलम अभिषेक सिंह ऋषभ शुक्ला नेहा आदि लोग मौजूद रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
