दुकान पर सामान लेने गया युवक, चोर उड़ा ले गए बाइक
दुकान पर सामान लेने गया युवक, चोर उड़ा ले गए बाइक
धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है। बाजार में सामान खरीदने आए एक युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने पार कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने धनघटा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरिया गांव निवासी अमन पुत्र राम ललित दिनांक 30 मार्च 2026 को अपने बड़े भाई के साले प्रवेश कुमार पुत्र राजेश की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 51 बीपी 7025 लेकर धनघटा थाना क्षेत्र के गागरगाड़ गांव आया था। बताया जाता है कि युवक अपनी बाइक खड़ी कर कुछ आवश्यक सामान लेने चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। सामान लेकर लौटने पर जब युवक ने अपनी बाइक को मौके पर नहीं पाया तो उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने धनघटा थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए बाइक बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाइक चोरी की घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
