तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार लड़की को मारी टक्कर, दोनों घायल
तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार किशोरी को मारी टक्कर, दोनों घायल
मेंहदावल/संतकबीरनगर। कस्बा मेंहदावल के रोडवेज तिराहा के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कार चालक को भी चोटें आईं। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बखिरा से मेंहदावल की ओर आ रही स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही साइकिल सवार शिवांगी 17 वर्ष, पुत्री परवीन कुमार, निवासी साईं बुजुर्ग थाना बखिरा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शिवांगी गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं कार चालक अब्दुल रहीम 38 वर्ष, पुत्र अब्दुल जब्बार, निवासी मंझरिया पठान थाना बेलहरकला भी हादसे में घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेंहदावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल संतकबीरनगर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
