तालाब में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम
तालाब में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम
बखिरा/संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसुरूकला के राजस्व गांव मिश्रौलिया पराग में एक दर्दनाक घटना हुई। गांव निवासी राजू 36 वर्ष पुत्र राम किशुन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौके पहुंची बखिरा पुलिस शव कब्जे मे लेकर पीयम के भेज दिया कार्यवाही मे जुट गयी। जानकारी के अनुसार राजू रविवार की शाम करीब 8 बजे शौच के लिए घर के किनारे तालाब की ओर गया था। ग्रामीणों ने बताया की शराब का बहुत बड़ा आदी था नशे की हाल मे तालाब के किनारे शोच के लिए गया इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया रात भर ग्रामीणों ने बहुत खोजबीन किये लेकिन कुछ पता नहीं चला सुबह गोताखोर ने जाल डालकर खोजबीन करने लगे बड़ी मस्कशत के बाद और बाहर निकल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश के बाद शव पता नहीं चला सोमवार को दोपहर को तैरते देखा गया ग्रामीणों ने बाहर निकाला घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे है सबसे बड़ी लड़की खुशी 16 वर्ष काजल 14 वर्ष दो पुत्र विशाल 8 वर्ष युवराज 6 वर्ष परिवार का एकलौता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
