डीएम व एसपी नें यूपी टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन केंद्रों का किया निरीक्षण
डीएम व एसपी नें यूपी टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन केंद्रों का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की लिखित परीक्षा को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा केंद्र संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कालेज मगहर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं/सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करानें/शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारीगण को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया एवं परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं सुचितापूर्ण ढंग सें संचालित हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

