डीएम व एसपी ने धनघटा तहसील के द्वाबा महोत्सव तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण 

Nov 12, 2025 - 18:07
डीएम व एसपी ने धनघटा तहसील के द्वाबा महोत्सव तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण 

डीएम व एसपी ने धनघटा तहसील के द्वाबा महोत्सव तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण 
-धनघटा तहसील के द्वाबा क्षेत्र में 14 से 18 नवंबर तक द्वाबा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें धनघटा तहसील के द्वाबा क्षेत्र में दिनांक 14 से 18 नवंबर तक आयोजित होने वाले ष्द्वाबा महोत्सव-2025ष् आयोजन के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त द्वारा राजस्व) जयप्रकाश एवं नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर प्रतिनिधि नीलमणि उपस्थित रहे। उ द्वारा निरीक्षण के दौरान द्वाबा महोत्सव-2025 के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में ड्यूटी पर लगाये गये विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। उल्लेखनीय है कि शासन की मंशा के अनुसार जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरयू और कुआनो नदी के बीच द्वाबा क्षेत्र में मानसिंह बाग में दिनांक 14 से 18 नवंबर 2025 तक द्वाबा महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान लोकनृत्य, लोकगीत, भोजपुरी नाइट, कवि सम्मेलन और मुशायरा के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। महोत्सव के दौरान जनपद के विकास परक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे,जिसमें अपने-अपने विभाग के विषय में केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक धनघटा जयप्रकाश दुबे, अनुभव शुक्ला, यशवन्त यादव सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952