डीएम नें भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
डीएम नें भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संतकबीरनगर। 16 से 22 जुलाई 2026 तक भूजल सप्ताह के अंतर्गत जिलाधिकारी आलोक कुमार नें कलेक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भूजल संरक्षण जन जन का अभियान है, यदि आज से ही जल संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं अपनाए गए तो भविष्य में जल संकट गंभीर हो सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को जल बचाने तथा वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। आज से ही भू जल बचाइए, इस जागरूकता की ओर कदम बढ़ाने के लिए 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है।
वर्षा जल संचयन अपनाए, तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखें,अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा भूजल की दुरुपयोग को रोके। ध्यान रखें जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई भी विकल्प भूजल सप्ताह के अन्तर्गत स्कूल ,कॉलेज, ग्राम पंचायत, विकासखंड, नगर क्षेत्र एवं जनपद स्तर पर विभिन्न जनजागरूकता एवं जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा भूजल संवर्धन के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक चन्द्रेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट भूगर्भ जल विभाग सहित आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

