डीएम नें निर्माणाधीन मंडप भवन निर्माण की प्रगति का किया निरीक्षण
डीएम नें निर्माणाधीन मंडप भवन निर्माण की प्रगति का किया निरीक्षण
-निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए गए निर्देश
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा मेहदावल में पंचमुखी शिव मंदिर पक्का पोखरा परिसर में निर्माणाधीन मंडप भवन निर्माण की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित ठेकेदार/कार्यकारी संस्था को आगामी 15 अक्टूबर 2026 तक कल्याण मंडप भवन निर्माण कार्य की डेडलाइन निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा की आवश्यकता अनुसार मैनपॉवर को बढ़ाकर कार्य पूर्ण करते हुए संबंधित को हैंडओवर किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में खराब विद्युत लाइटों को ठीक करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मेहदावल राजकुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता ठेकेदार गौरव प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार मेहदावल आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

