ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल मेंहदावल पुलिस ने कराया 25 हजार वापस
ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल मेंहदावल पुलिस ने कराया 25 हजार वापस
संतकबीरनगर। मोबाइल को हैक करके यूपीआई के माध्यम से 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर सेल थाना मेंहदावल की टीम नें कार्यवाही करते हुए पूर्ण धनराशि को वापस कराया। साइबर सेल थाना मेंहदावल की टीम नें बताया कि जगदम्बा त्रिपाठी पुत्र स्व0 जयप्रकाश त्रिपाठी निवासी ग्राम बेलौली थाना मेंहदावल के साथ अज्ञात साइबर अपराधी नें आवेदक का मोबाइल हैक करके 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना मेंहदावल की टीम नें तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संज्ञान में लेकर सम्बन्धित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से पूर्ण धनराशि को वापस कराया। अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा जनपद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। साइबर टीम में शामिल कर्मचारीगण प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार, रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

