जलजमाव से परेशान संतकबीरनगर ग्रामीणों ने बीच रोड पर किया धान की रोपाई, सड़क जाम की चेतावनी
जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने बीच रोड पर किया धान की रोपाई, सड़क जाम की चेतावनी
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के राजघाट पिपरी से होते हुए जंगल दशहर मठिया पार लोहरौली बाजार को जोड़ने वाली सड़क पिपरी मोहन धनसीरा विधालय से महज 50 मीटर उतर तरफ लगभग 500 मीटर सड़क आए दिन लबे समय से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है ग्रामीणों का आरोप है कि कीचड़ की समस्या से परेशान होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर पानी में उतरकर धान की रोपाई कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लगातार जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों, छात्रों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
यही सड़क के रास्ते मोहन धनसीरा विधालय जंगल बेलहर श्री चन्द्रवती चौधरी इन्टर कालेज जंगल बेलहर एवं नर्सरी से लेकर डिग्री कालेज तक के बच्चों का आवागमन होता है कभी कभार गिर कर लथपथ हो जातें हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं विधानसभा सचिव अमर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई, तो ग्रामीण सड़क जाम कर व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में फूलचंद गुप्ता, जवाहिर, भोनू, वृजपत, राम अवध, भग्गन, श्रीराम चौरसिया, संतराम, लक्ष्मण, लवकुश, फूलचंद, पन्नेलाल, राजेन्द्र, कोइल, राम नरेश, संजय, राम मिलन, आशीष, मनराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस बारे मे पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई से बात करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

