छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्रवृत्ति स्वीकृति
छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
-खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि पहुंचते ही विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
संतकबीरनगर। हैंसर विकासखंड के संठी स्थित मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रवृत्ति की धनराशि विद्यार्थियों के बैंक खातों में पहुंचने और स्वीकृति प्रमाण पत्र मिलने की जानकारी से विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रमाण पत्र प्राप्त करते समय विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रथम चरण की छात्रवृत्ति की धनराशि पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है। छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार की इस पहल से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।
छात्रवृत्ति का लाभ मिलने पर विद्यार्थियों ने खुशी जताते हुए इसे शिक्षा के लिए उपयोगी बताया। इसी क्रम में मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज के प्रांगण में विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र पाल ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रमाण पत्र हाथ में आते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को छात्रवृत्ति मिलने की बधाई दी। प्रधानाचार्य नागेंद्र पाल ने कहा कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करती है।आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को इससे विशेष सहायता मिलती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
