कोर्ट के आदेश पर दो महिला समेत बारह पर केस दर्ज, महुली थाना क्षेत्र मामला
- महुली थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापार का मामला
कोर्ट के आदेश पर दो महिला समेत बारह पर केस दर्ज
- महुली थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापार का मामला
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के लखनापार गांव में टीन रखी दीवार गिराकर कब्जे करने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले के तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर गांव के बारह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लखनापार गांव निवासी दीपक पाल पुत्र कृष्ण पाल ने सिविल जज (जू.डि.) प्रथम में दिए प्रार्थना के मुताबिक छह जुलाई 26 की शाम करीब छह बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के एक दर्जन लोग कथित रूप से दीवार पर कब्जा करने की नीयत से गिरा दिया। वादी के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक आरोपी ने गोलबंद होकर हमला करने के लिए दौड़ाया। जबकि घर में भागने पर आरोपितों ने पीछा कर लाठी-डंडे से सिर पर वार किया। वादी का आरोप है कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं।
आरोपितों ने घर में घुसकर पंखा, टीवी समेत अन्य सामान भी तोड़ दिया। घटना के दौरान राहगीरों ने बीच-बचाव किया और उनमें से एक ने पुलिस की मदद के लिए 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित दीपक पाल का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल थाना महुली में देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बाद में थाने में उसके खिलाफ ही मु0अ0सं0 285/26, धारा 351(3), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वादी ने 15 जुलाई को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए अब अदालत की शरण ली है। मामले में वादी ने अदालत से नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराने की मांग की है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस प्रतिवादी गांव के ही रमेश पाल पुत्र शारदा पाल, कंचन पाल पत्नी रमेश पाल, दिव्या पाल पुत्री राजकुमार पाल, राज कुमार पुत्र हरिकेश पाल, हरिकेश पाल पुत्र केदार पाल, राघवेंद्र पाल पुत्र लालजी पाल, नवीन पाल पुत्र शीतला बक्श पाल, अभय पाल पुत्र नवीन पाल, अभिनास पाल पुत्र प्रमोद पाल, अभिषेक पाल पुत्र प्रमोद पाल, रत्न पुत्र टुनमुन तथा प्रमोद पाल पुत्र विश्वनाथ पाल के खिलाफ घर घुसकर मारना पीटना, तोड़फोड़ सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
