कोतवाली खलीलबाद परिसर में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की हुई स्थापना, एसपी ने किया प्राण-प्रतिष्ठा
कोतवाली खलीलबाद परिसर में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की हुई स्थापना, एसपी ने किया प्राण-प्रतिष्ठा
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कर-कमलों द्वारा बृहस्पतिवार को कोतवाली खलीलाबाद थाना परिसर में नवनिर्मित पिपलेश्वर महादेव मंदिर की विधि-विधान से स्थापना एवं मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि से पूरा थाना परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजन के दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन कराया, जिसमें एसपी ने मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित होकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि, शांति और पुलिस विभाग के कल्याण की कामना की, इसके पश्चात मंदिर में भगवान शिव (श्री पिपलेश्वर महादेव) सहित अन्य देवी-देवताओं की विग्रह मूर्तियों को पूरे आदर और श्रद्धा भाव के साथ स्थापित कर उनकी प्राण-प्रतिष्ठा किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि थाना परिसर में मंदिर की स्थापना से पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। दिन-रात तनावपूर्ण ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के लिए यह स्थान आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद उपस्थित समस्त अधिकारीगण, पुलिसकर्मियों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों के बीच प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय व भारी संख्या में पुलिस बल तथा स्थानीय गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

