कार में बैठने की बात को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
कार में बैठने की बात को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के बिगरा अव्वल में कार में बैठने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना दुधारा क्षेत्र के बिगरा अव्वल निवासी मेहरून्निशा पत्नी एजाज अहमद ने दुधारा थाना पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि विपक्षी गण द्वारा एक राय 13 अपै्रल 2026 को में वादिनी का लड़का और बहू शादी की सालगिरह मनाने हेतु बस्ती जा रहे थे कार में बैठने की बात को लेकर विवाद होने तथा वादिनी की बहू द्वारा फ़ोन करके अपने भाई व विपक्षी गण को बुलाने, विपक्षी गण द्वारा आकर गाली गुप्ता देना, मारना पीटना एवं जानमाल की दिये। मेरे लड़के का उंगली टूट गई है व बहू कशफ़ नसरीन द्वारा घर में ज़ेवर व पैसा का चुराने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुअसं 303/26 धारा 191(2),115(2),351(3), 352,117(2) बीएनएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

