कांसीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में विधायक मेंहदावल ने हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
मुख्य अतिथि विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी नें राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर कांसीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन युवा मंडल के खिलाड़ियों के बीच किया। उक्त कार्यक्रम में हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कराई। विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी नें विजेता एवं उप विजेता टीम को शील्ड, मेडल एवं टीशर्ट व जर्सी प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में मेरा युवा भारत की ओर से लेखाधिकारी सुधांश त्रिपाठी, युवा कल्याण विभाग से रितेश राय सहित स्वयंसेवक रवि शंकर, अजय कुमार, अनुभव तिवारी, राधा शुक्ला, गौरी पांडे, विनोद इत्यादि उपस्थित रहे। इसी क्रम में पीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में बॉक्सिंग खेल के प्रति छात्राओं को जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा विशेष जानकारी एवं उत्साहवर्धन किया। साथ ही साथ विद्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ0 सबीहा मुमताज ने हाकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जिसमें मुख्य अतिथि के रूप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय और माय भारत लेखाधिकारी सुधांश त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित किया तथा विभिन्न खेलों के बारे मे जानकारी प्रदान की और बॉक्सिंग खेल विधा की महत्वपूर्ण जानकारी से रूबरू कराया। खेलों में अधिक से अधिक प्रतिभागिता पर बल दिया विद्यालय विद्यालय छात्र वैष्णवी, सौम्या सिंह, सुरुचि विश्वकर्मा, पूर्णिमा, अंकिता, रंजना चौरसिया, अंशिका ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सोनिया, माला तिवारी, उषा वर्मा, मधु मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

