कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी
कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी
-जिला कार्यालय पर संगठन मजबूती को लेकर हुई बैठक
संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दोपहर दो से चार बजे तक जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में जिला पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ समितियों के गठन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने बताया कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन निर्माण का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, और शेष कार्य इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। श्री पांडेय ने कहा कि मजबूत संगठन के दम पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की बात भी कही।
जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश और केंद्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र-युवाओं के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मो. नजीर, सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, शांति देवी, दयाशंकर चौधरी, अजय सिंह, फैजान खान, चंद्रमणि त्रिपाठी, अंबिका पांडेय, अतीक सिद्दीकी, रियाज आलम, परवेज अख्तर, अशोक आर्य, जय प्रकाश पांडेय, रमेश चौधरी, निसार अहमद, अयाजुल हक, अखिलेश शर्मा, जमशेद, सतीश, सोहन निषाद, महेश कुमार, मो. अकरम, पन्ने लाल यादव, देवेंद्र कुमार, रमेश चौधरी, सुग्रीव पासवान, पिंटू सिंह, दुर्गेश पाठक, गुड्डू उपाध्याय, जय प्रकाश आचार्य, अबरार अहमद, रवि राय, रामाश्रय यादव, संतोष पांडेय, रामबृक्ष, आनंद कुमार आचार्य, सत्या त्रिपाठी, मो. रशीद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

