ऑपरेशन मजनू के तहत छेड़खानी करने वालों पर पुलिस का बड़ी कार्यवाई
ऑपरेशन मजनू के तहत छेड़खानी करने वालों पर पुलिस का बड़ी कार्यवाई
- दो दिन में कुल 226 मनचलों से भरवाया माफीनामा
-123 वाहनो का चालान, पॉच दो पहिया वाहन सीज
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे दो दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान के तहत छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षित उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन मजनू” के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों के आसपास, प्रमुख मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गई। पुलिस टीमों द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों, छात्राओं एवं महिलाओं को असहज करने वाली गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा कम उम्र में वाहन चलाने वाले किशोरों की चेकिंग की गई। रास्तों में अशोभनीय हरकत, छेड़खानी अथवा किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। दो दिन में कुल 226 मनचलों से भरवाया गया माफीनामा।
123 वाहनो का किया चालान, 01 लाख 25 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूल करते हुए 05 दो पहिया वाहनों को किया गया सीज। 7 मजनुओं का 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया चालान, एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस में दर्ज किया अभियोग, 12 व्यक्तियों काधारा 355 बीएनएस में किया चालान। अभियान के दौरान अनुचित रूप से घूमते पाए गए/अशोभनीय गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को जनपदीय पुलिस द्वारा कड़ी हिदायत एवं चेतावनी दी गई तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करने के संबंध में उनसे माफीनामा भी कराया गया। पुलिस नें स्पष्ट किया कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमना, छात्राओं का पीछा करना, अशोभनीय टिप्पणी करना, रास्तों में छेड़खानी करना अथवा महिलाओं को असहज महसूस कराने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में अभिभावकों को भी जागरूक किया गया कि बच्चों को समय से पहले वाहन की चाबी देना उनके जीवन को जोखिम में डाल सकता है। एक छोटी सी लापरवाही सड़क हादसे का कारण बन सकती है और पूरे परिवार की खुशियां प्रभावित हो सकती हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। आमजन से अपील है कि किसी भी मनचले अथवा संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

