एसपी नें ब्लूमिंग बड्स स्कूल में छात्राओ व महिलाओं के साथ किया जागरूकता कार्यक्रम

Nov 14, 2025 - 19:11
एसपी नें ब्लूमिंग बड्स स्कूल में छात्राओ व महिलाओं के साथ किया जागरूकता कार्यक्रम

एसपी नें ब्लूमिंग बड्स स्कूल में छात्राओ व महिलाओं के साथ किया जागरूकता कार्यक्रम


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें अपरजिलाधिकारी जयप्रकाश की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ब्लूमिंग बड्स स्कूल खलीलाबाद पर छात्राओ व महिलाओं के साथ किया भव्य जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं व महिलाओं से संवाद कर साइबर जागरूकता अभियान के तहत जागरुक करते हुए छात्राओं/महिलाओं को सम्मानित किया।

 उन्होने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया।

 यह भव्य कार्यक्रम यह संदेश देने में सफल रहा कि “नारी सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की पहचान है, और मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से जिले की प्रत्येक महिला सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ी है। उन्होने यह भी संदेश दिया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से ही सशक्त समाज की पहचान सुनिश्चित होगी, महिला सुरक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है, अपराध मुक्त समाज की ओर हम सभी साथ मिलकर कदम बढ़ाएँ जिससे समाज में एकरुपता सुनिश्चित हो। यातायात प्रभारी परमहंस, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व विद्यालय की छात्र/छात्राएँ समाज सेवी महिलाएं और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952