एसपी नें कोतवाली खलीलाबाद का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
एसपी नें कोतवाली खलीलाबाद का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं पुलिस कार्यप्रणाली का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा की गई। अभिलेखों के रख-रखाव को व्यवस्थित रखने एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होने थाना परिसर की साफ-सफाई, मेस, सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने एवं आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ एवं महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया साथ ही, बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने थाना स्टाफ को सतर्कता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

