एस पी नें धनघटा पर थाना समाधान दिवस पर सुनी जनता की समस्याएं

Oct 11, 2025 - 16:52
एस पी नें धनघटा पर थाना समाधान दिवस पर सुनी जनता की समस्याएं

एस पी नें धनघटा पर थाना समाधान दिवस पर सुनी जनता की समस्याएं


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय की उपस्थिति में थाना धनघटा पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए उन्होने कहा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, ताकि जनता का प्रशासन एवं पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके। उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन की साख तभी बनती है जब आम नागरिक को समय पर और निष्पक्ष न्याय मिले।

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। थाना समाधान दिवस के आयोजन से जनसुनवाई प्रक्रिया को और सशक्त किया जा रहा है। प्रशासन आमजन को विश्वास दिलाता है कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान समयबद्ध रूप से किया जाएगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक धनघटा जय प्रकाश दुबे पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952