आत्महत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
आत्महत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
ंसंतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना बखिरा पुलिस नें मु0अ0सं0 423/2025 धारा 108, 352 बीएनएस मे वाँछित अभियुक्त सोनू पुत्र राजकुमार निवासी मेड़रापार थाना बखिरा को बखिरा पक्षी विहार गेट बखिरा सहजनवा मार्ग के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
विदित हो कि वादिनी नें 7 नवम्बर 2025 को थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र दिया कि वादिनी की पुत्री संगीता की शादी अभियुक्त सोनू उपरोक्त से हुयी थी, अभियुक्त सोनू उपरोक्त आये दिन अपनी पत्नी (वादिनी की पुत्री) से वाद विवाद करता, मारपीट करता और बच्चों से मिलने नही देता था। बीते 2 नवम्बर 2025 को भी अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपनी पत्नी (वादिनी की पुत्री) को बुरी तरह मारा पीटा तथा आत्महत्या के लिए उकसाया गया।
बीते 4 नवम्बर 2025 को मुझे सूचना मिली की मेरी बेटी फंदे से लटकी हुयी है। मुझे आशंका है कि अभियुक्त ने अपने भाई के साथ मिलकर मेरी पुत्री की हत्या कर दी है या मेरी पुत्री ने आत्महत्या कर ली है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा नें अभियोग पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को घटना में संलिप्त उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, सिपाही प्रवेश यादव, सूरज रावत मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
