असलहे के बल पर युवक की पिटाई
असलहे के बल पर युवक की पिटाई
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र ग्राम कसैला निवासी कृष्ण कुमार निर्भित पुत्र स्व0 राम आसरे नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि मेरे लड़के दिनेश कुमार को बुधवार की शाम 8.30 बजे के आस-पास पुरानी सब्जी मण्डी-गोरखपुर रोड खलीलाबाद पर प्रियांशु व गोलू पुत्रगण अजय निवासी बरदहिया बाजार (समीप जनता मार्ग) कोतवाली खलीलाबाद व आयुष सिंह पुत्र अज्ञात साकिन बनकटवा (कटबन्ध) कोतवाली खलालबाद एक जुट होकर गोल बन्दी करके मेरे लड़के पर डण्डे तथा थप्पडो से मारे पीटे बेहद रक्त स्राव हुआ है।
शरीर में बेहद चोटे लगी है। प्रियांशु ने मेरे लड़के का शर्ट फाड़ दिये आम लोगो के जुटने पर असलहा दिखाते हुए व जान लेवा धमकी देते हुए चले गये। आंशका व पूर्ण विश्वास है कि उक्त लोग पुनः वारदात करके मेरे लड़के की जान ले लेगें।
कोतवाली खलीलाबाद नें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
