अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ड्राइवर समेत पांच मजदूर घायल, तीन रेफर 

Apr 23, 2026 - 19:32
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ड्राइवर समेत पांच मजदूर घायल, तीन रेफर 

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ड्राइवर समेत पांच मजदूर घायल, तीन रेफर 
- सिक्टहा मे टेंट का सामना गिराकर वापस आ रही थी ट्रैक्टर ट्राली 
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली सिक्टहा मार्ग पर छितही के धोबी पुरवा के निकट बृहस्पतिवार को सुबह करीब 8ः30 बजे एक ट्राली ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बैठे चालक समेत पांच मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना आसपास के लोग पहुंचकर किसी तरह उन्हें ट्रैक्टर ट्राली से बाहर निकाल तथा एम्बुलेंस को फोन लगाया। लेकिन एम्बुलेंस आने में देरी देख ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन की मदद से घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। महुली थाना के स्थानिय कस्बा महुली स्थित एक टेंट हाउस की दुकान से बृहस्पतिवार को टेंट का सामान ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर क्षेत्र के सिकटहा गांव मे एक शादी समारोह सामान गिरकर महुली वापस लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली छितही के धोबी टोला के पास मोड पर पहुंची। ट्रैक्टर ट्राली मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। महुली निवासी ट्रैक्टर अरुन कुमार पुत्र रामकेश, मजदूर अंकित पुत्र रामनिवास, शनि पुत्र भोला, विपिन पुत्र राजू, बिरजू पुत्र ओरीलाल पांचों ट्रैक्टर के चपेट में आकर चिल्लाने लगे। आसपास के लोग पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली से घायलों को बाहर निकाल और एक प्राइवेट वाहन की मदद से निकट के अस्पताल नाथनगर भेजा। जहां अंकित और विपिन को मामूली उपचार के बाद छोड़ दिया गया लेकिन शनि, अरुन व बिरजू की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952