27 करोड़ की लागत से लोहरौली-भगौसा मार्ग का होगा कायाकल्प, विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया भूमिपूजन
27 करोड़ की लागत से लोहरौली-भगौसा मार्ग का होगा कायाकल्प
-विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया भूमिपूजन
मेंहदावल/सन्तकबीरनगर। विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल के विकास को नई गति देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लोहरौली बाजार से भगौसा मार्ग तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कर भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया। लगभग 27 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मार्ग क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा। सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से हजारों ग्रामीणों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन-आकांक्षाओं के अनुरूप सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को वर्षों तक इसका लाभ मिलेगा तथा स्थानीय व्यापार और आवागमन को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में महेश दूबे, मंडल अध्यक्ष लालबहादुर चौहान, आनन्द पाण्डेय, अजय मिश्र, राजन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि परियोजना समयबद्ध ढंग से पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

